DEEPON KA UTSAV
दीपो का उत्सव...
BY AMIT ANANT
आज राम जी अवध में आये थे।
लोग अवध को खूब सजाये थे।
हृदय से लोगों ने स्वागत किया,
आज अवध में दीप जलाये थे।।
DEEPON KA UTSAV...आज दीपो का त्योहार दीवाली है आज का ही यह वो पवित्र दिन है जब भगवान राम माता जानकी ,लक्ष्मण संग 14 वर्ष के बाद वनवास से घर लौटे के आये थे। और जब भगवान श्री राम माता जानकी और लक्ष्मण जी वन से आये थे तो पूरे अवध वासी मिल कर भगवान राम- माता जानकी की बहुत ही प्रेम से स्वागत किया और अपने उत्साह के तौर पर पूरे अयोध्या को दीपो से सजाया था और बहुत ही प्रेम भाव और समर्पण से अयोध्या वासियों ने दीपावली का महोत्सव मनाया था ।और तभी से पूरे दुनिया मे दीवाली का महोत्सव मनाया जाने लगा है।
मन मे संस्कार का दीप जला लीजिए।
तन में व्यवहार का दीप जला लीजिए।
ये दीवाली है खुशियों का त्योहार,
घर मे अपने दीवाली मना लीजिए।।
DEEPON KA UTSAV...इस रोशनी के त्योहार पर सब के मनो में संस्कृति एवं संस्कार का दीपक जलना जरूरी होता है और सभी के हृदय में व्यहार प्रेम भाव का दीपक जलता है और इस खुशियों के त्योहार पर अपने घर परिवारों के साथ मिल कर दीवाली जलाते है और यह रोशनी का त्योहार दीवाली है। रोशनी के त्योहार का मतलब है कि प्रकाश का त्योहार , खुशियों का त्योहार , एक दूजे को मिठाईयां दे कर बधाई देने का त्योहार है। आज पुरानी बाते भूल कर सभी से प्रेम भाव से मिलने का त्योहार है। और आज के दिन हर कोई अपने घर परिवार में दीपक जला कर प्रकाश करता है। इस त्योहार को दीपक से रोशन करके अपने अतीत के सारे दुःख को भूल जाते हैं। खुशियों में हो कर पटाखे जलाते है.... दीप जलाते है...... और अपने सारे गमो को भूल जाते है।और हर किसी को खुश और प्रकाशित करके खुद भी आनन्दित होते है। और आज दीवाली का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है।
DEEPON KA UTSAV...आज भगवान गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा पूरे विधि विधान से करके, माँ लक्ष्मी- भगवान गणेश को अपने हाथों से बनाये हुए मिठाइयों का भोग लगाते है और पूजा-आरती करके प्रार्थना करते है।और यह माना जाता है कि लक्ष्मीजी दीपावली की रात को पृथ्वी पर चलती हैं और विपुलता व समृद्धि के लिए आशीर्वाद की वर्षा करती है। इस शाम को लोग गणेश-लक्ष्मी पूजन करके घर की बनाये हुए मिठाइयों को सभी को बांटते है।......यह बहुत ही शुभ दिन होता है और महान महापुरुष एव भगवान कृष्ण और भगवान महावीर जैसे पुण्य आत्माएं शामिल होते हैं। और सभी को आशीर्वाद देते है।और आप की पूजा अर्चना प्रार्थना को स्वीकार करते है। इस पावन पर्व दीवाली के महोत्सव में लगभग पूरी दुनिया बहुत धूम- धाम से मनाते है, सभी को बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते है।
DEEPON KA UTSAV...आप सभी को एवं आप सभी के परिवार को हमारे एवं हमारे परिवार की तरफ से दीपोत्सव दीपावली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयां।💐😊🙏
धन्यवाद
@Amit anant
Delhi
My Insta:-
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
Comments
Post a Comment